फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खुशबू किन्नर केस में अभिषेक सिंह को जमानत, सभी आरोपी जेल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज स्थित चर्चित खुशबू किन्नर मामले में आरोपी बनाए गए अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू को शुक्रवार शाम जमानत मिल गई। इसके साथ ही इस मामले में नामजद सभी आरोपी अब जेल से बाहर आ चुके हैं। आरोपियों ने इसे फर्जी मुकदमा बताते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी, खुशबू किन्नर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीते वर्ष दिसंबर में खुशबू किन्नर के घर धमाका हुआ था। इस मामले में सराय गांव के पांच लोगों अभिषेक सिंह, उनके पिता मनोज सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह और विशाल सिंह को नामजद किया गया था। पुलिस ने सभी को पकड़कर जेल भेज दिया था। मामले में मोड़ तब आया जब विकास सिंह की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद जांच जौनपुर पुलिस को सौंपी गई। जिसमें आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार पाए गए और सभी को छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया और तत्कालीन थाना प्रभारी की मिलीभगत से जेल भेजा गया। साथ ही उन पर इनाम भी घोषित कराया गया था।
जांच के बाद खुशबू किन्नर और धीरेंद्र सिंह अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वर्तमान में खुशबू किन्नर जेल में है, जबकि धीरेंद्र सिंह अंकित अब भी बाहर है। बलुआ के प्रभारी थानाध्यक्ष अनंत भार्गव ने बताया कि खुशबू किन्नर रंगदारी व धर्म परिवर्तन समेत अन्य मामलों में जेल में है। सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद के अनुसार, उसका रिमांड बन चुका है और जल्द पूछताछ की जाएगी। वहीं एक अन्य आरोपी बाबूलाल विश्वकर्मा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें