फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

विज्ञापन
सुनील विश्वकर्मा, फाइलफोटो
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर पथरा गांव के पास सोमवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील विश्वकर्मा (25) की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल से घर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सड़क पर शव मिलने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनील पेशे से बढ़ई थे। सोमवार शाम वह अपने ननिहाल देवरापुर गया था। देर रात बाइक से घर लौटते समय सुरतापुर पथरा गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोट
विज्ञापन

लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उसका शव रात भर सड़क पर पड़ा रहा। मंगलवार को सुबह राहगीरों ने सड़क पर युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी धानापुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी गुड़िया देवी से हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सूर्या पांच वर्ष का और छोटा बेटा छह महीने का है। सुनील की मौत के बाद पत्नी गुड़िया देवी, मां आशा देवी, पिता बुल्लू और भाई सचिन व राजकुमार रोते-रोते बदहवास हो गए।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें