फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मजदूरी कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरजीवनपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप रिंग रोड पर एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव का निवासी रवि चौहान (28) के रूप में हुई है। दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की देर शाम तब हुई, जब रवि चौहान मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें