फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिकअप के धक्के से युवक की मौत, विद्युत निगम के एसडीओ घायल

विज्ञापन
श्यामधार, फाइलफोटो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव निवासी रामसुधार (45) जो विद्युत निगम बुंदेलखंड में एसडीओ के पद पर तैनात है, रविवार की शाम उनके छोटे भाई श्यामधर () उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह मानस नगर के पास पहुंचे, तभी अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर रांग साइड में चली गई और मोटरसाइकिल सवार दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। धक्का लगते ही मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। पिकअप गाड़ी गड्ढे में पलट गई, जिससे श्यामधर दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, रामसुधार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप हटवाकर श्यामधार का शव बाहर निकाला। श्यामधार गांव पर रहकर खेती करते थे। इन्हें दो बेटे एक बेटी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जबकि घायल रामसुधार को उपचार हेतु ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय सहित फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दुर्घटना के चलते अलीनगर-सकलडीहा मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें