फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गोधना-पीडीडीयू नगर मार्ग पर आलमपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर वहां से भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मृत युवक की पहचान गंज ख्वाजा निवासी अभय कुमार (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन

गंज ख्वाजा गांव निवासी अभय कुमार शुक्रवार की रात बाइक से किसी काम से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर गए थे। रात लगभग 10.30 बजे वह आलमपुर गांव के पास पहुंचा थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार अभय सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग पहुंचते, टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भाग गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान गंज ख्वाजा निवासी अभय के रूप में की। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग अलीनगर थाने पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें