फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना के नवही पुलिया के समीप शुक्रवार की रात नौ बजे वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली जे नई बाजार निवासी चंदन कुमार (25) साइकिल से किसी काम से काटा बाजार जा रहा था। रात नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवही पुलिया के समीप पहुंचा था तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात होने के कारण ज़ब तक लोग जुटते अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचित किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया की टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें