पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप जीटीआर ब्रिज के नीचे सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे पीडीडीयू जंक्शन से निकले मालगाड़ी के चालक ने रेललाइन पर शव देखा तो इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृत महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। उसकी पहचान कराने की कोशिश गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी और लाल रंग की ब्लाउज है। पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में उसकी फोटो भेजी गई है।