फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: झोपड़ी पर गिट्टी लदा ट्रक पलटने से महिला की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कोदई गांव के समीप शहीद बाबा मजार के पास सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के किनारे रविवार की सुबह में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने झोपड़ी पर पलट गया। इससे झोपड़ी में बैठी एक महिला की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने गिट्टी हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजकुमार बिंद कोदई गांव के पास सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। रविवार की सुबह वे पशुओं को चारा डाल रहे थे और उनकी पत्नी तेतरी देवी (50) झोपड़ी में बैठी थीं। उसी दौरान डाला से गिट्टी लादकर गाजीपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में बैठीं तेतरी देवी ट्रक और गिट्टियों में दब गई। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने गिट्टी हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। यहां जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने दुर्घटना का कारण झपकी आना बताया। तेतरी देवी से चार बेटे व तीन बेटियां हैं। इनमें से चार बेटों व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी दयाराम गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें