फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शुभ मुहूर्त में बाजारों में धनवर्षा, 350 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर पीडीडीयू नगर मेझाडू की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ शुक्रवार को हुई। महालक्ष्मी योग में खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। व्यापार मंडल के अनुसार, इस बार धनतेरस पर करीब 350 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

धनतेरस पर नए बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और झाड़ू खरीदने की परंपरा है।
इसे निभाने के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर के बाजारों में दुकानों के साथ सड़क किनारे भी बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और वाहनों की दुकानें सजाई गई थीं।
बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। वहीं, मिट्टी और चीनी मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश, भगवान शिव, मां काली और दुर्गा की प्रतिमाओं, फूल-मालाओं और पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं। छोटे बच्चे दीपक, मिट्टी के खिलौने, ग्वालिन और घरौंदे बेचते नजर आए।
विज्ञापन

कपड़े, मोबाइल, विद्युत झालर, टीवी, फ्रिज, एसी, गुड़-चीनी की मिठाई, लाई, लावा और आतिशबाजी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बताया कि धनतेरस पर करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

धनतेरस पर्व पर पीडीडीयू नगर मेझाडू की खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर्व पर पीडीडीयू नगर मेझाडू की खरीदारी करते लोग। संवाद

धनतेरस पर्व पर पीडीडीयू नगर मेझाडू की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें