फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीटीआर ब्रिज क्षेत्र में बनेगा वर्टिकल गार्डेन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में जीटीआर ब्रिज केसमीप पार्क निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करतीं नपा चेयरमैन सो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीटीआर ब्रिज और आसपास की तस्वीर जल्द बदलेगी। नगर पालिका ने यहां करीब 20 लाख रुपये से गार्डेन विकसित करने का काम शुरू करा दिया है। खाली जमीन पर पौधरोपण कराने के साथ पुल पर जाली और पटरी पर वर्टिकल गार्डेन बनाया जाएगा। इससे शहर में प्रवेश करते ही लोगों को आकर्षक और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। खाली जमीन की जोताई के साथ पानी के व्यवस्था के लिए बोरिंग करा दी गई है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के अनुसार जीटीआर ब्रिज के आसपास खाली जमीन पर घास, सजावटी और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण में भी सुधार होगा। ब्रिज से नीचे कूड़ा फेंकने की समस्या के समाधान के पुल के किनारे छह फीट ऊंची जाली लगाई जाएगी। जीटीआर ब्रिज चंदौली और पीडीडीयू नगर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
रेलवे यार्ड की जमीन पर कूड़े के ढेर, जानवरों के शव और दुर्गंध के कारण शहर की छवि धूमिल हो रही थी। नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान की पहल की है। योजना के तहत ब्रिज के बाईं ओर खाली क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। गार्डेन और वर्टिकल ग्रीनरी विकसित होने के बाद यहां की पहचान बदलेगी और लोगों को स्वच्छ व आकर्षक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन


कोट
..........
जीटीआर ब्रिज के आसपास गंदगी के कारण शहर की छवि धूमिल हो रही थी। रेलवे से एमओयू होने के बाद गार्डेन विकसित करने का काम शुरू करा दिया गया है। जमीन के कुछ हिस्से में जोताई और बोरिंग करा दी गई है। - सोनू किन्नर, अध्यक्ष, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें