पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से संक्रमित मिल रहे हैं। यही कारण है कि जिले का कोई ब्लाक संक्रमण से मुक्त नहीं रह गया है। रविवार को पीडीडीयू नगर के 11 सहित कुल 36 नए संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
रविवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में दस महिला, बीस पुरुष, पांच बालक और एक बालिका में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी लोकल ट्रेवलिंग अथवा अपने कार्य स्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी ग्रामीण और शहरी, चकिया और सकलडीहा ब्लाक में एक एक संकमित मिले हैं। पांच संक्रमित चंदौली ब्लाक के ग्रामीण और 11 नगरीय क्षेत्र के रहवासी हैं। नियामताबाद के तीन और पीडीडीयू नगर के 11 रहवासी संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमित नोएडा से संबधित हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। एक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। दूसरी तरफ जिले में कोरोना की जांच के लिए कुल 592 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16330 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 119 है जबकि 15855 स्वस्थ हो चुके हैं।