सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में सोमवार को उपजिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोलियो अभियान की रूपरेखा तय की गई। पोलियो ड्रॉप पिलाने का विशेष अभियान 14 दिसंबर से शुरू होगा।
निर्णय लिया गया कि रविवार से पोलियो ड्रॉप पिलाने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा और किसी भी बच्चे को पोलियो ड्रॉप्स से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि पोलियो उन्मूलन सरकार की प्राथमिकता है और इसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। चिकित्साधिकारी अवधेश पटेल ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज रानी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एआरओ रवि मिश्रा ने अभियान की निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था पर चर्चा की।