फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मनिहरा गांव में 85 लाख रुपये होगा पुलिया का नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा विधानसभा स्थित चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर से मनिहरा मार्ग पर मनिहरा गांव में स्थित पुलिया पांच साल से क्षतिग्रस्त है। इससे आवागमन खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने पुलिया के नवनिर्माण के लिए 85 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद पुलिया का नवनिर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


आजादी मिलने के बाद जिले में नहरों का विस्तार किया गया। इसके साथ ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा दिए जाने को लेकर जगह-जगह नहरों पर पुलिया का निर्माण किया गया। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी लेकिन इसके बाद रखरखाव के अभाव में पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगीं। कई पुलियों की रेलिंग टूट गई है और रैंप पर भी गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा के साथ जोखिम उठाना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर से मनिहरा मार्ग पर मनिहरा गांव में बनी पुलिया का भी हो गया है।
पुलिया की रेलिंग टूटकर नहर में गिर गई है और रैंप क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीण व किसान जोखिम उठाकर पुलिया से आवागमन करने को विवश हैं। इस पुलिया से मनिहरा, सकलडीहा, सैदपुर, खड़ेहरा, लेहरा सहित करीब 10 गांव के लोग आवागमन करते हैं। पुलिया के बन जाने से इन गांव के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान जोखिम का खतरा नहीं उठाना पड़ेगा। ग्रामीण व किसान काफी दिनों से पुलिया व मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने पुलिया व मार्ग के नवनिर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से अनुमति व धन मिलने के बाद पुलिया व मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट.......
चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर से मनिहरा मार्ग पर मनिहरा गांव में नहर पर स्थित पुलिया के नवनिर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें