फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भोगवार में 60 लाख से होगा पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पटपरा से छोटू सराय होते हुए काली महाल जाने वाले मार्ग पर भोगवार में स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। नई पुलिया के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने करीब 60 लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी है। पांच साल से जर्जर पुलिया से आते-जाते समय लोगों हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

गहरे नाले पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है। वहीं, रैंप पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पुलिया के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। रात में प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण जर्जर पुलिया से गुजरने में लोगों को हादसे का खतरा सताता रहता है। वहीं, बरसात के मौसम में वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। इस पुलिया से लोहरा, सराय छोटू, सहजौर, भीखमपुर, पटपरा, ओड़वार और भोगवार सहित करीब 12 गांवों के लगभग 25 हजार लोग आते-जाते हैं। इसी रास्ते से कई स्कूलों की बसें और एंबुलेंस भी गुजरती हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को खतरे के बीच आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने करीब 60 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। अब शासन की स्वीकृति और बजट जारी होने का इंतजार है।

इनसेट.....

रेलिंग टूटी, रैंप पर गड्ढे
भोगवार की पुलिया की रेलिंग टूट जाने से रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अंधेरे में आते-जाते समय वाहनों के नाले में गिरने का डर लोगों को सताता है। रैंप पर बने गड्ढे और आसपास उगी झाड़ियाें से आवागमन में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


कोट.....

सर्वे कराने के बाद पुलिया के निर्माण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी और बजट मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर नई पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें