क्षेत्र के बहुर गांव में पीली नदी पर लघु सेतु का निर्माण होगा। इसके लिए 1.22 करोड़ जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रकिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू होगा। इस सेतु निर्माण होने के बाद 30 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बहुर गांव में पीली नदी पर लघु सेतु की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने लघु सेत निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति मिल गई है। शासन ने सेतु निर्माण के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। सेतु निर्माण होने के बाद उत्तरी गांव पहितियापुर, कवेली, कुशहा, रामपुर, रजनीपुर नदी के दक्षिणी गांव बहुर, सिरकिना, करनपुर आदि गांव वाराणसी लखनऊ हाईवे से सीधे जुड़ जाएंगे। इससे 30 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने बताया कि इस लघु सेतु के निर्माण लिए धन आवंटित हो गया है। शीघ्र टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।