जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई। जिलाधिकारी ने सभी वेंडर को निर्देशित किया कि योजना के तहत अधिक से अधिकक आवेदन बैंकों में करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंक कर्मियों को निर्देशित किया कि बिना किसी उचित कारण के आवेदन निरस्त न करें, अन्यथा संबंधित शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद