फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंद्रप्रभा नदी पर 3.18 करोड़ से बनेगा लघु सेतु और एप्रोच रोड

विज्ञापन
चूरमुली गांव में चंद्रप्रभा नदी पर पुल बनाने के लिए चयनित स्थान। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के चुरमुली गांव में चंद्रप्रभा नदी पर लघु सेतु और एप्रोच रोड का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड की ओर से तैयार करीब 3.18 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

शासन ने 24 सितंबर तक ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है।
लघु सेतु के निर्माण से करीब 20 गांवों के 15 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। अभी चंद्रप्रभा नदी पर लघु सेतु नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बबुरी में बने पुल से होकर चकिया सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है।
इससे उन्हें करीब तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। चुरमुली में लघु सेतु बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब आधा किलोमीटर रह जाएगी। चुरमुली में लघु सेतु के साथ एप्रोच रोड का भी निर्माण किया जाएगा। दरअसल, बरसात में चंद्रप्रभा नदी में उफान आने पर आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन

चुरमुली गांव के शिव मंदिर को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए ग्रामीण लंबे समय से लघु सेतु के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने लघु सेतु और एप्रोच रोड निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें