फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला अस्पताल में बना छह बेड का स्पेशल बर्न वार्ड, 24 घंटे रहेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के साथ ही स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। जहां छह बेड लगाए गए हैं। यहां 24 घंटे चिकित्सक और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

होलिका दहन और होली के दिन होने वाली घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड के साथ ही होली को देखते हुए चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ किया गया है। अलग वार्ड बनाया गया है। साथ ही पहले से मौजूद बर्न यूनिट को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिला अस्पताल में छह बेड बर्न वार्ड लगाए गए हैं। ताकि होली पर्व किसी भी प्रकार की घटना होने पर लोगों का त्वरित उपचार हो सके। चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही सर्जन आदि की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें