फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध लोगों की ली तलाशी

Tue, 19 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोमवार को आरपीएफ ने स्टेशन पर जांच अभियान की शुरूआत की। जवानों ने दिन भर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की जांच की और संदिग्धों को तलाशा।
विज्ञापन


 जवानों ने स्टेशन पर भी यात्रियों के सामान की जांच की। यह अभियान कमांडेंट के आदेश पर चलाया जा रहा है। आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट के इंस्पेक्टर व्यंकटेश ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक अभियान चलता रहेगा।


गणतंत्र दिवस में चंद दिन ही शेष रह गए हैं।इसको देखते हुए कमांडेंट रमेशचंद्र ने आरपीएफ को ट्रेनों में विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए थे। इसको देखते हुए सोमवार को उपनिरीक्षक जेके सिंह के नेतृत्व में अप और डाउन की ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


 आरपीएफ के जवानों ने ट्रेनों के जनरल, स्लीपर, एसी कोच में पहुंच कर सीट के नीचे के सामान, यात्रियों के बैग, अटैची को देखा। इसके अलावा सभी प्लेटफार्मों, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में जांच पड़ताल की। इससे इलाके में हड़कंप मचा रहा।


इसी तरह आरपीएफ ने ट्रेनों में भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न ट्रेेनों में भीख मांग रही चार महिलाओं को पकड़ कर चालान कर दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर व्यंकटेश ने बताया कि ट्रेनों में सुरक्षा के लिहाज से भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। पकड़ी गई सभी महिलाएं बक्सर बिहार की रहने वाली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें