गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोमवार को आरपीएफ ने स्टेशन पर जांच अभियान की
शुरूआत की। जवानों ने दिन भर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की
जांच की और संदिग्धों को तलाशा।
जवानों ने स्टेशन पर भी यात्रियों
के सामान की जांच की। यह अभियान कमांडेंट के आदेश पर चलाया जा रहा है।
आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट के इंस्पेक्टर व्यंकटेश ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक
अभियान चलता रहेगा।
गणतंत्र दिवस में चंद दिन ही शेष रह गए हैं।इसको
देखते हुए कमांडेंट रमेशचंद्र ने आरपीएफ को ट्रेनों में विशेष सुरक्षा के
निर्देश दिए थे। इसको देखते हुए सोमवार को उपनिरीक्षक जेके सिंह के नेतृत्व
में अप और डाउन की ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
आरपीएफ के
जवानों ने ट्रेनों के जनरल, स्लीपर, एसी कोच में पहुंच कर सीट के नीचे के
सामान, यात्रियों के बैग, अटैची को देखा। इसके अलावा सभी प्लेटफार्मों, फुट
ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में जांच पड़ताल की। इससे इलाके में हड़कंप
मचा रहा।
इसी तरह आरपीएफ ने ट्रेनों में भीख मांगने वालों के खिलाफ
अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न ट्रेेनों में भीख मांग रही चार महिलाओं को
पकड़ कर चालान कर दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर व्यंकटेश ने बताया कि ट्रेनों
में सुरक्षा के लिहाज से भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। पकड़ी गई
सभी महिलाएं बक्सर बिहार की रहने वाली है।