फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पथ संचलन 

Fri, 08 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में पथ संचलन किया गया। आरएसएस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे शामिल हुए। नगर भ्रमण कर लोगों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी गई। बाद में सिचाई कालोनी में गोष्ठी में विक्रमी संवत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 
विज्ञापन

पूर्ण गणवेश में नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान से आरएसएस के लोगों ने गाजे बाजे के साथ पथ संचलन की शुुुरूआत की। पथ संचलन मे सबसे आगे घोड़े पर बैठ कर पदाधिकारी चल रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ता परेड करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन कैलाशपुरी शिव मंदिर, रविनगर, सुभाषनगर चौराहा, कसाब महाल, नगर पालिका इंटर कालेज, गल्ला मंडी चौराहा, शाहकुटी, लाठ नंबर दो पानी टंकी, न्यू महाल, सर्वोदय स्कूल पटेलनगर होते हुए सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में पहुंचा। यहां रामाशीष ने अपने संबोधन में  हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वास्तव में नव वर्ष चैत्र में ही है। इस समय प्रकृति में अहम बदलाव होते हैं। इस मौके पर जिला प्रचारक सुशील जी, विभाग प्रचार सुनील, नगर संचालक रामकिशोर पोद्दार, नगर कार्यवाह संतोष उपाध्याय, अखिल पोद्दार, शंभू आदि रहे। विकास, विनय, राहुल, सत्येन्द्र, रमेश जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा, राणा सिंह,  सभासद आलोक सिंह,  डा. विश्वनाथ चौहान,  आलोक वरूण आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें