पीडीडीयू नगर। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम सभा सिकंदरपुर में विधायक निधि से 9 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण बुधवार को कराया गया।
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में रमाशंकर सिंह, मुन्ना सिंह, धन्नू केशरी, आशीष तिवारी, पंकज वियार, रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गांव की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।