फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो चालक की बेटी ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सिकटियां में अल्तमश बानो को सम्मानित करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 14 परशुरामपुर सिकटियां निवासी ऑटो चालक जैनुल हक उर्फ गुल्लु की बेटी अल्तमश बानो ने 10वीं के बाद इंटरमीडिएट में 84 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर शानदार सफलता हासिल कर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर ऑटो चालकों के साथ गणमान्य लोगों ने अल्तमस बानो को सम्मानित किया। अल्तमश नगर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा है। अल्तमश बानो ने कक्षा 10 वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। कक्षा 12वीं (गणित वर्ग) में 84 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पिता जैनुल हक उर्फ गुल्लु और माता जोहरा जरीन बेटी की सफलता पर बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर ऑटो चालक रामाश्रय पाल, रजत वर्मा, इकबाल खान और राजू अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें