नियामताबाद। मंगलवार की देर शाम शुरू हुई झमाझम बारिश के दौरान विकास खंड के गगेहरा गांव में कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया। सूचना पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख महेंद्र सोनकर व पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार से भुक्तभोगी को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
गांव निवासी बीडीसी पट्टू सोनकर उर्फ पंडा का कच्चा मकान बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया। गनीमत थी कि उस समय परिवार के सभी सदस्य पट्टू के छोटे भाई के घर में थे। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना तो नहीं हुई पर घर में रखा राशन, बिस्तर, कपड़े आदि बर्बाद हो गए। संवाद