बताया कि वे घर पर हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब तक रिपोर्ट की जानकारी ही नहीं मिली है। इसके बाद फोन कट गया। इसके कुछ देर बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी से फोन आया और पूछा गया कि आप स्वस्थ हैं न। आपके नाम से अस्पताल में बेड बुक है। यदि कोई समस्या हो तो बताइएगा।
इस तरह सुनील के पास शाम पांच बजे तक दस बार से अधिक बार फोन आया और स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इससे सुनील पूरी तरह परेशान हो गए हैं। दूसरी तरफ सुनील की वजह से गांव के लोग भी भयभीत नजर आ रहे हैं।
मामले में सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने कहा कि मोबाइल नंबर के हेरफेर की वजह से ऐसा हुआ होगा। गांव में जांच के दौरान कुछ लोग अपना नंबर न देकर दूसरे का नंबर दे दे रहे हैं। ऐसे में यह दिक्कत हो रही है।