फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एटीएम के पास एक व्यक्ति की मौत, आधार कार्ड पर नाम दर्ज है उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय चांदनी बाजार में सोमवार की देर शाम एक बैंक एटीएम के समीप 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। वह दोपहर से लेटा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके पास मिले आधार कार्ड पर नाम उजागर (50) और पता कानपुर देहात दर्ज है। पुलिस कानपुर देहात की पुलिस से संपर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में एक व्यक्ति बैंक एटीएम के पास पहुंचा और वहीं लेट गया। देर शाम तक जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुलहीपुर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृत व्यक्ति की जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर नाम उजागर (50) कानपुर देहात दर्ज था। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि कानपुर देहात पुलिस से संपर्क कर मृत व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें