फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उपकेंद्र पर लगा पांच एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। ट्रांसफाॅर्मर लग जाने से ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने लगातार दो दिन तक उपकेंद्र पर हंगामा किया। इस पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर उपकेंद्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपकेंद्र पर पांच एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है। इससे शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उपकेंद्र पर 10-10 एमबीए के दो ट्रांसफाॅर्मर पहले से लगे हुए हैं। इससे छह फीडरों के माध्यम से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। एसडीओ सुधीर सिंह और जेई घनश्याम प्रसाद ने बताया कि फिलहाल रोस्टिंग से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते लोगों को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। उमस भरी गर्मी और धान की रोपाई के कारण ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं। नया ट्रांसफाॅर्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता बढ़ेगी। लोड बंट जाने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें