फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भगवान धन्वंतरि का पूजन कर निरोगी जीवन का लोगों को दिया गया संदेश

विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर अलीनगर में भगवान धन्वंतरि की पूजा करते नीमा के पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/दुल्हीपुर। धनतेरस और भगवान धन्वंतरि की जयंती पर शुक्रवार को जिले में चिकित्सकों ने पूजन-अर्चन कर निरोगी जीवन का संदेश दिया।
विज्ञापन

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की चकिया इकाई की ओर से आयुष हेल्थ केयर हॉस्पिटल परिसर में भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान से पूजन किया गया।
वहीं, नीमा चंदौली की ओर से चंधासी स्थित कैंप कार्यालय में दोपहर दो बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पंडित उमाशंकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। चिकित्सकों ने पुष्प अर्पित कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। सोने-चांदी और भौतिक संपत्ति से बढ़कर निरोगी काया सबसे बड़ी पूंजी है। आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर और स्वस्थ जीवनशैली के जरिए बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाती है।
पं. उमाशंकर शास्त्री ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रवर्तक माना जाता है। आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि खानपान, दिनचर्या और प्राकृतिक जीवनशैली से स्वस्थ रहने की समग्र पद्धति है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. एके सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. तनु सिंह, डॉ. अरुण स्वामी, डॉ. एसके यादव, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद सहित दोनों इकाइयों के चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें