फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महानवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम छह बजे से रात 12 बजे तक पंडालों में पैर रखने की जगह नहीं बची। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

राम मंदिर में लेजर शो और लाठ नंबर दो में मां दुर्गा की चलायमान प्रतिमा ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, गुरुद्वारे के समीप त्रिशूल क्लब की आकर्षक रोशनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, मानस नगर, राम मंदिर, परमार कटरा, गल्ला मंडी, जायसवाल भवन, गुरुद्वारा, रविनगर, पटेल नगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लाठ नंबर एक और दो, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, अमोघपुर, चंदासी और पड़ाव सहित अन्य स्थानों पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। शाम तीन बजे से ही दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। भीड़ को देखते हुए पंडालों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

चंदौली नगर के श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, यंग ब्वायज क्लब गंगा रोड, सती माता मंदिर, महावीर मंदिर और बिछिया स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल सहित अन्य स्थानों पर भी दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। इसी तरह चकिया, इलिया, नौगढ़, बबुरी, सैयदराजा, धानापुर, चहनिया और सकलडीहा के दुर्गा पूजा पंडालों में भी देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही।
घरों में कन्या पूजन कर कराया भोजन, लिया आशीर्वाद : पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। हवन-पूजन के बाद व्रत का पारण हुआ। इससे पहले घरों में नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की गई और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया।
देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस वर्ष 11 अक्तूबर को घरों में कलश स्थापित किए गए थे। नवरात्र के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के बाद हवन किया और व्रत का पारण किया।
कन्या पूजन में नौ कन्याओं के साथ भैरव स्वरूप में एक बालक को भी भोजन कराया गया। नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, अलीनगर, कैलाशपुरी, विकास नगर, पटेल नगर, न्यू महाल और तारनपुर के अलावा आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानस नगर, डीजल कॉलोनी और सेंट्रल कॉलोनी सहित अन्य रेलवे कॉलोनियों में कन्या पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें