फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस यार्ड में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग, 12 हुए राख

विज्ञापन
नौबतपुर में धू-धूकर जलता वाहन। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : purmandal news
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर पुलिस पिकेट के पीछे स्थित पुलिस यार्ड में जब्त कर रखे गए वाहनों में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इससे 18 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 12 वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। नौबतपुर हाईवे से सटे पुलिस यार्ड में वाहनों से दोपहर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली।
करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 18 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 12 वाहन जलकर राख हो गए हैं। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि पुलिस यार्ड में खड़ी की गईं जब्त गाड़ियों में आग लगने लगी थी। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें