फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मवेशी को बचाने में खंभे से टकराकर गड्ढे में पलटी बाइक, राजगीर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के रामरायपुर गांव के पास रविवार को मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार जौनपुर निवासी सुशील गौतम उर्फ नन्हकू (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि जौनपुर के सुरेरी थानांर्गत राईपुर फिफिऔना गांव निवासी सुशील गौतम उर्फ नन्हकू राजगीर मिस्त्री थे। रविवार की दोपहर वह किसी कार्य से रजपुरा आए थे। दोपहर में करीब दो बजे घर लौट रहे थे। रामरायपुर गांव के पास अचानक सामने आए मवेशी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पहले विद्युत पोल से टकराई इसके बाद गड्ढे में पलट गई। नन्हकू के सिर व गर्दन में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें