फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादीशुदा युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
टांडाकला के सोनबरसा में रोते बिलखते अवधेश निषाद के परिजन। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार को देर शाम अवधेश निषाद (32) ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। रात में परिजन घर पहुंचे तो युवक को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोनबरसा निवासी अवधेश निषाद नाव बनाने और मछली पकड़ने का काम करता था। उसकी पत्नी रक्षाबंधन के दिन मायके गई थी, जो अभी तक वहीं है। दंपती के तीन बच्चे प्रिमल (8), तृप्ति (5) और विभान (1) हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम अवधेश घर में अकेला था। परिवार के लोग घर लौटे और दरवाजा खोला तो अवधेश फंदे पर लटका मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद पिता रविंद्र निषाद, मां मनोरमा देवी और पत्नी सावित्री रोते-रोते बदहवास हो गई। बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि अवधेश ने पहले भी दो-तीन बार ऐसी कोशिश की थी। हालांकि हर बार परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टांडाकला के सोनबरसा में रोते बिलखते अवधेश निषाद के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें