फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से नौ घंटे गुल रही 100 गांवों, 70 नलकूपों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। गाजीपुर के जमानिया उपकेंद्र से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाला 33 हजार वोल्ट का तार मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे बुढाडीह गांव के पास टूट गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों के साथ सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सिंचाई सहित अन्य कृषि कार्य भी प्रभावित हो गए। करीब 9 घंटे बाद दोपहर के 12 बजे टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू हई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है, जिससे विद्युत उपकेंद्र के ककरैत, असना, डेढ़गांवा, ररुआ, धीना, विश्व बैंक, जेवरियाबाद और राइस मिल फीडर सहित कुल आठ फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों के सहारे करीब 100 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों और विभिन्न सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों के साथ दर्जनों मोबाईल टावरों और राइस मिलों को विद्युत आपूर्ति होती है। भोर के करीब तीन बजे अचानक जमानिया से अमड़ा आने वाला 33 हजार वोल्ट का तार बुढ़ाडीह गांव के पास टूट गया। इस संबंध में अमड़ा उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बुढ़ाडीह के पास तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विद्युत कर्मियों ने टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें