फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3 घंटे देर रही हावड़ा और राजेंद्र नगर राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीउीयू नगर। ठंड और कोहरे में ट्रेनों की टाइमिंग सुधर नहीं रही है। स्थिति यह है कि मंगलवार को नई दिल्ली- हावड़ा और नई दिल्ली -राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर आई। ऐसे में यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, रक्सौल -वटवा स्पेशल फेयर पौने 5 घंटे, भागलपुर आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस सवा घंटे, दरभंगा-मैसूर बागमति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह मद्धुपुर आनंद विहार बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे, डिब्रूगढृ-नइ्र दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस उेढ़ घंटे लेट रही। सिलचर- नई दिल्ली पुर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली फिरोजपुर कैंट-अगरतल्ला एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे, दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल सवा 9 घंटे, आनंद विहार- भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह जोधपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार- पटना एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का सवा 4 घंटे लेट रही। वहीं महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी सवा घंटे तो पंजाब मेल 9 घंटे लेट रही। वहीं नई दिल्ली- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सवा 6 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें