फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे क्राॅसिंग के पास झाड़ियों में मिला अधजला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास देशी शराब की दुकान के सामने बुधवार को दोपहर में झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस शव के पास मिले आयुष्मान कार्ड व बैंक पासबुक के सहारे शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप अप लाइन पर अधजला शव दिखा। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल हरिनारायण पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल की सूचना पर एडीशनल एसपी व फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची। टीम ने मौके पर छानबीन की। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जलने के कारण शव की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। पुलिस मौके पर मिले आयुष्मान कार्ड व बैंक पासबुक के आधार पर बिहार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद से शिनाख्त कराने में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड व बैंक पासबुक के आधार पर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति बिहार का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें