फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रंगोली के जरिये पेश की विकसित भारत की झलक

विज्ञापन
धानापुर के शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत:-
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पांच समूहों में प्रतिभाग कर जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को रंगों के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में प्रिया प्रजापति, नेहा यादव और शगुन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हर घर जल, ग्रीन इंडिया और मिशन शक्ति जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इनके माध्यम से नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता में प्रिया कुशवाहा, दिव्यांशी पांडेय और खुशबू की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि बरखा मौर्या और सुषमा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम निर्मल, डॉ. रीना सिंह और डॉ. किरन यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. लल्लन भारती और डॉ. दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. संदीप, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. प्रवेश, डॉ. प्रशांत आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें