फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में सो रही चार साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, चीख सुनकर पहुंची बहन; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

यूपी के चंदाैली जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आते ही बबुरी थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एक दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
बबुरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोते समय चार साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी चाची की लड़की आई। उसे देखते ही आरोपी भाग गया। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे यह घटना हुई। परिजनों ने बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की अपराह्न तीन बजे अपने घर में बच्ची सो रही थी। इसी दौरान उसके चाचा का 20 साल का लड़का वहां पहुंचा। मौका पाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर बच्ची की चचेरी बहन दौड़कर पहुंची। इस पर आरोपी युवक भाग गया। परिजनों ने बच्ची की हालत खराब देख निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


बबुरी थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें