फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में अग्निशमन यंत्र फटने से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कूद यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अग्नि शमन यंत्र फट गया। धमाके से यात्रियों में भगदड़ मच गई। फायर इंस्टीग्यूसर का ढक्कन फटने से कोच में धुंआ फैल गया। यात्री डर कर खिड़की से कूद गए। चलती ट्रेन से कूदने वाले चार यात्री भी जख्मी हो गए। एक यात्री के चेन पुलिंग करने पर ट्रेन चुनार स्टेशन पर रुकी। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर हादसे में अचेत हुए यात्री को उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन 20802 मगध एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 10:21 बजे मिर्जापुर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चली थी। झिंगुरा पाकर पहाड़ा स्टेशन के पास ट्रेन के गार्ड बोगी से तीसरे जनरल कोच में फायर इंस्टीग्यूसर का ढक्कन फट गया। धमाके से यात्रियों में भगदड़ मच गई। ट्रेन रुकने के पहले ही कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। यह संयोग ही था कि अप की ओर से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल की लेकिन यहां कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। चेन पुलिंग होने पर लोको पायलट ने ट्रेन ट्रेन चुनार जंक्शन पर रोकी। यहां आरपीएफ और जीआरपी, वाणिज्य विभाग की टीम के साथ मेडिकल टीम भी पहुंची। चार जख्मी यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। चुनार से ट्रेन दोपहर 12:07 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर पहुंची। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही वाणिज्य विभाग और मेडिकल टीम पहुंच गई। चुनार से ट्रेन दोपहर 12:07 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर पहुंची। यहां यात्री अर्जुन (36) निवासी पटना अचेतावस्था में मिला। लोको मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव ने जांच की तो उसका ब्लड प्रेशर अत्यधिक मिला। उसे उतार कर लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोपहर 12:48 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मगध एक्सप्रेस में फायर इंस्टीग्यूसर में कुछ गडबड़ी आई थी। इससे एक यात्री घबरा गया था। उसे पीडीडीयू जंक्शन पर उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें