फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कक्षा में पढ़ाई के दौरान पंखा गिरा, तीन छात्राएं घायल

विज्ञापन
सदलपुरा के राष्ट्रीय गांधी इंटर कॉलेज में पंखा गिरने से घायल छात्रा। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का पंखा टूटकर छात्राओं के ऊपर गिर गया। हादसे में 11वीं की तीन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं। इस घटना से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। सभी छात्राओं का इलाज कराने के बाद उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर में विद्यालय की सभी कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान कक्षा 11-ए का पंखा टूटकर नीचे बैठी छात्राओं पर गिर पड़ा। इससे काजल (16), भूमि वर्मा (17) और आकांक्षा (16) समेत तीन छात्राओं को चोटें आ गईं। वहीं, क्लास रूम में मौजूद छात्राओं में अफरातफरी मच गई।
हादसे के बाद विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे। घायल छात्राओं का तत्काल निजी अस्पताल ले इलाज कराया गया। इसके बाद तीनों छात्राओं को घर भेज दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि पंखा गिरने से तीन छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं। इलाज कराने के बाद तीनों छात्राओं को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें