क्षेत्र के एक दर्जन गांव शनिवार को अंधेरे में डूबे रहे। धनतेरस के महापर्व के बावजूद भी लोग बिजली और पानी के लिए बिलबिलाते रहे। शनिवार की दोपहर 12 बजे गायक बिजली रात 12 बजे तक नहीं आई थी।
साहूपूरी विद्युत केंद्र के जेई मुकेश यादव ने बताया कि धनतेरस पर शनिवार की दोपहर 12 बजे पावर हाउस में आंतरिक समस्या होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसे ठीक करने का प्रयास चल ही रहा था कि इसी बीच लोड बढ़ने से पैनल भी जल गया। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। यही ने बताया कि अन्य फीडरों में लोड बांटकर बिजली चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है वही जले पैनल को रविवार की दोपहर तक बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करा दिया जाएगा। वहीं बिजली कट जाने से क्षेत्र के डुमरी रतनपुर भोजपुर चौराहा सेमरा सुजाबाद जलीलपुर मढ़िया बहादुरपुर आदि गांव के लोग काफी परेशान थे। बिजली ना होने की वजह से सभी घरों में पानी समाप्त हो गया था वही इनवर्टर भी जवाब देने लगे थे। ऐसे में लाचार होकर लोग बार-बार बिजली विभाग को फोन कर रहे थे लेकिन समाधान कुछ नहीं दिख रहा था। लोगों ने बताया कि आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जिससे काफी परेशानी होती है।