फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर राजस्व से जुड़े मामलों की संख्या रही अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न कोतवाली व थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष को समाधान के लिए संबधित विभाग को सौंप दिया गया। अधिकांश शिकायती पत्र जमीन से जुड़े विवादों के रहे जिन्हें समाधान के लिए राजस्व विभाग को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

नियामताबा संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में अलीनगर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर चार फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। डीएम व एसपी ने शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देर्शित किया। कहा कि लेखपाल व हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नंबर अपने पास रखें। साथ ही टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने थाना परिसर में स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से लगाए गए दीपोत्सव से संबंधित स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में कुल चार प्रार्था पत्र पड़े जिनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इनमें एक मामला पुलिस विभाग व तीन जमीन से जुड़े मामले थे । जमीन से जुड़े मामलों को निस्तारण के लिए राजस्व विभाग को सौंप दिया गया जबकि पुलिस से जुड़ा मामला भी हल नहीं किया जा सका। इस मौके तहसीलदार सहित एसएसआई रमेश यादव सहित अन्य विभाग से जुड़े लोग रहे।
धीना। स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस में मात्र एक प्रार्थना पत्र आया। यह माधोपुर गांव में राजस्व से संबंधित रहा जिसे समाधान के लिए राजस्व विभाग की टीम को सौंप दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिव बाबू यादव, शिव शंकर सिंह, दीनानाथ दुबे, सुग्रीव गुप्ता, कमालपुर चौकी प्रभारी राजेश राय, मौजी चौकी प्रभारी सहित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व कर्मी थे।
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग से जुड़ा मात्र एक प्रार्थना पत्र आया जिसका निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ राजेश राय, कोतवाल विनोद कुमार मिश्र, एसएसआई रमापति यादव, दिनेश कुमार, अनुराग गुप्ता सहित क्षेत्रीय लेखपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें