फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक पर कूदा हिरन, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकिया-नौगढ़ मार्ग पर लौवारी मोड़ से गुजर रही बाइक पर एक हिरन अचानक कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद वहां से गुजर रहे ट्रक चालक ने सड़क पर घायल अवस्था पर पड़े तीनों लोगों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के बाकी गांव निवासी गोविंद कुमार (26) अपनी बहन कंचन (21) और मां उर्मिला (45) को लेकर बाइक से जमसोती जा रहे थे। रास्ते में नौगढ़-चकिया मार्ग पर लौवारी मोड़ के समीप अचानक हिरन बाइक पर कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। कंचन की गोद में उनकी 15 माह की बेटी थी। इस बीच वहां से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर की निगाह घायलों पर पड़ी। उसने तीनों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाॅ. चंद्रकुमार ने कंचन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। गोविंद ने बताया कि सड़क पर जाते समय हिरन के कूदने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें