फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ठंड से बचाव में लहसुन, अदरक और तुलसी का काढ़ा होता है असरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड शुरू होते ही जुकाम, खांसी, बदन दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कम्हरिया आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सक डॉ. जागृति सिंह ने बताया कि ठंड में लहसुन, अदरक, तुलसी, शहद और गुड़ जैसी चीजों का नियमित सेवन ठंड से बचाव में असरदार है।
विज्ञापन

इस काढ़े के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इनके इस्तेमाल से शरीर गर्म रहता है और संक्रमण का खतरा कम रहता है। बताया कि सर्दियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। अगर सर्दी-जुकाम हो जाए तो गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने से राहत मिलती है। गुर्ज और दशमूलारिष्ट का काढ़ा अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है। यह भी सर्दियों में काफी राहत देता है। काली मिर्च भी रामबाण के रूप में काम करती है। सलाह दी कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पीयें, घर में हल्का व्यायाम करें। अदरक-शहद, तुलसी का काढ़े का सेवन करें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। धूल और प्रदूषण में बिना सावधानी के न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें