Chandauli News: चंदौली जिले में एक ही मकान में दो साल में तीसरी बार शव लटका मिला। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुटी।
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल स्कूल के समीप बृहस्पतिवार को एक मकान में भवन स्वामी राजेश गुप्ता (50) का शव प्रथम तल पर पंखे के सहारे लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लगभग दो वर्ष पहले उनके छोटे भाई और बहन ने इसी घर के एक कमरे में एक साथ फंदा लगाकर जान दे दी थी। दो साल में एक ही घर में हुई तीन की मौत लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
रिश्तेदार नारायनपुर निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर स्थित जायसवाल स्कूल रोड पर राजेश गुप्ता (50) अपने मकान में रहते थे। दो साल पहले उनके छोटे भाई कमलेश गुप्ता (45), बहन अंजू गुप्ता (48) ने इसी घर में दूसरे तल पर कमरे में फंदा लगाकर जान दी थी।
राजेश गुप्ता का पत्नी से कई साल पहले तलाक हो गया था। वह अपने बच्चों को लेकर मायके रहती है। दो दिन पहले राजेश नारायपुर आया था। बुधवार की शाम उसे किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद राजेश वहां से पड़ाव पर पहुंचा। इसके बाद घर चला आया।
विज्ञापन
बताया कि बृहस्पतिवार को राजेश की मौत सूचना मिली। सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कई पहलुओं पर इस मामले की जांच की जा रही है।