फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तालाब पर 39 लाख से होगा पक्के घाट का निर्माण, छठ व्रतियों को सुविधा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क ​स्थित तालाब। संवाद - फोटो : ग खेलने के दौरान डांस करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर स्थित ब्रह्म बाबा पोखरा के किनारे जल्द ही पक्के घाट का निर्माण होगा। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर की पहल पर शासन ने तालाब के किनारे घाट निर्माण के लिए 39 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। धन आवंटित होते ही टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तालाब पर घाट निर्माण के बाद छठ पूजा के दौरान आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को काफी सुविधा होगी। उन्हें सूर्य की उपासना के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और पूजा सुगमता से की जा सकेगी।
विज्ञापन

नगर में छठ पूजा के दौरान व्रतियों को पहले दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब, आरपीएफ कालोनी तालाब और अलीनगर सहित कई तालाबों में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सुभाष नगर के तालाब किनारे पक्के घाट न होने के कारण महिलाओं को कठिनाई होती थी। क्षेत्रीय सभासद की पहल पर नगर पालिका चेयरमैन ने तालाब के पूरब-उत्तर दिशा में पक्के घाट के निर्माण के लिए प्रस्ताव नगर विकास मंत्री को भेजा था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर कार्य की मंजूरी दे दी। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि शासन से धन मिलने के बाद टेंडर कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें