फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दादा की तेरहवीं में आए बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव में दादा की तेरहवीं के दिन आशीष (8) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी रमेश शर्मा की मौत 13 दिन पूर्व हो गई थी। बुधवार को तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चंदन शर्मा का पुत्र आशीष अपने भाई पांच वर्षीय रोहित के साथ पंचायत भवन के पास के तालाब के पास गया था।
विज्ञापन

तालाब में पैर फिसलने के कारण आशीष गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख रोहित दौड़ते हुए घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी प्रकार तालाब से आशीष को बाहर निकाला और उसे तारापुर एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिता चंदन शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें