ताराजीवनपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान का प्रतीक पुतला जलाया। कैंडल मार्च तारापुर गांव से निकलकर चौराहे पर समाप्त हुआ।
तनवीहुल गाफ़लिन के सदर सोहेल खान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला दुखद है। उन्होंने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आतंकी हमले में मृत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चित्रांश विश्वकर्मा, साहिल अली, सूरज सिंह, अजित विश्वकर्मा, अनुराग, हसनैन अली, शानू कुमार, आशु शर्मा, ओंकार प्रजापति आदि मौजूद रहे।