फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ननिहाल में आया बालक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत कांटा साइफन स्थित चंद्रप्रभा नदी में नहाते समय एक 12 वर्षीय बालक डूब गया। मोहम्मद आसिफ पुत्र हसन सरदार, निवासी जमालपुर (मिर्जापुर), अपने ननिहाल सोहदवार गांव आया हुआ था। सोमवार शाम वह अपने मामा के बेटे के साथ नदी में नहाने गया, इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही धरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। नदी में तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष विंधेश्वरी पांडेये ने बतया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें