फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मृतक के घर पर मातम का माहौल

Mon, 02 Jun 2025 11:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर वाहन के ड्राइवर की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
हादसे में मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहाबगंज थाने के पालपुर शेरवा पुल पर सोमवार की देर शान तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौक़े पर पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


सैयदराजा थाने के सुनडेहरा गांव निवासी गुड्डू चौहान (32) बाइक से रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय पालपुर शेरवा पुल के समीप तेज़ रफ़्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाइक छतिग्रस्त हो गई। साथ ही गुड्डू के सिर में गभीर चोटें आई।

इससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। इस सबंध में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शेरवा पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई हैं। घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें