फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्लैकमेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच, पीड़िता पैसे भेजते वक्त पकड़ी गई

Mon, 02 Jun 2025 07:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

धानापुर पुलिस ने ब्लैकमेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता का न्यूड फोटो बनाकर एक साल से ब्लैकमेल कर रहे थे तंग आकर किशोरी ने स्कूल छोड़ दिया था लेकिन फिर भी आरोपी नहीं माने और पैसे मांगे। अपने और मां के गहने बेंचकर पैसे दिए इसी बीच पिता के मोबाइल से पैसे भेजते समय पकड़ी गई तो रो-रोकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धानापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली किशोरी को दो युवकों ने इस तरह ब्लैकमेल किया की किशोरी डिप्रेशन में पहुंच गई। एक साल पहले स्कूल छोड़ दिया। लेकिन उसके बाद भी युवक उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगते रहे। उसने बदनामी के डर से पहले अपने गहने बेचकर पैसे दिए फिर अपनी मां के भी सारे गहने चुराकर बेंचकर युवकों को पैसे दिए।
विज्ञापन


युवकों का लालच बढ़ता गया फिर किशोरी ने पिता के मोबाइल से एक हजार रुपये भेजे फिर दो हजार भेजा तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया। इस पर पिता ने देख लिया तो किशारी फफक-फफकर रोने लगी और आपबीती बताई।  पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

किशोरी के पिता ने बताया कि मनचले किशोरी की न्यूड फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने हजारों रुपये अपने मोबाइल में मंगा लिए थे। यहां तक कि पुत्री अपने जेवरात भी बेचकर उन्हें रकम दे चुकी थी। मनचलों के छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने पढ़ाई भी छोड़ दी है।
विज्ञापन


इसके बाद भी मनचले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी न्यूड फोटो भेजकर उसपर शरीरिक संबंध बनाने सहित उससे बार-बार रुपये की मांग करने लगे।किशोरी ने लोक लाज के भय से कुछ दिनों तक तो उन मनचलों को रुपये भेजा लेकिन जब उनकी मांग बढ़ती गई तो वह परेशान हो गई। उसने चोरी से कभी खुद के तो कभी मां के जेवर बेचकर रुपये दिए।

इधर बीच जब मांग और ज्यादा बढ़ गई तो उसने पिता के फोन पे से पहले एक हजार भेजे। दूसरी बार दो हजार भेजने के दौरान ट्रांजेक्शन फेल हो गया। जब पिता ने मोबाइल देखा तो पुत्री से पूछताछ करने लगा कि वह किसे रुपये भेज रही थी। तभी पिता के सामने किशोरी फफक-फफककर रोने लगी और अपने साथ हुई पूरी घटना विस्तार से बता दी।

किशोरी के पिता ने पुलिस को इसकी तहरीर देकर कहा है कि उसकी पुत्री मनचलों के आतंक से बेहद परेशान है। वह दबाव में वह कोई बड़ा कदम उठा सकती है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें